Site icon Dainik Savera Times

भारत में तेजी से बढ़ रहा है ये वायरस, मामले देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान!

नई दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण के 51 नये मामले सामने आए जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 259 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से आज सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,293 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले बढक़र 4,50,01,126 हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,574 हो गई है। देश में इस घातक संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। वेबसाइट के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version