Site icon Dainik Savera Times

भारत में एक बार फिर तेजी से फैल रहा है ये वायरस, सामने आए इतने मामले

नई दिल्लीः भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के नौ नये मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 245 है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय की ओर से सोमवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 5,33,291 है। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 4,50,01,061 हो गए हैं।

मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, संक्रमण से उबरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,44,67,525 हो गई है। देश में संक्रमण से ठीक होने की दर 98.81 प्रतिशत, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, भारत में अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.67 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

Exit mobile version