Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुजानपुर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के होंगे ऑनलाइन चालान, पुलिस ने विशेष CCTV कैमरा किए स्थापित

April 23, 2023

सुजानपुर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के होंगे ऑनलाइन चालान, पुलिस ने विशेष CCTV कैमरा किए स्थापित

सुजानपुर (गौरव जैन) : यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के लिए बुरी खबर है। अगर आप वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पालना नहीं कर रहे हैं और सुजानपुर शहर की तरफ आ रहे हैं तो आपको सुजानपुर आना महंगा पड़ सकता है। जी हां शुजानपुर शहर की तमाम सरहदों पर सुजानपुर पुलिस ने विशेष सीसीटीवी कैमरा स्थापित कर दिए हैं जो 24 घंटे ऐसे वाहन चालकों पर नजर लगाए हुए हैं जो यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। सुजानपुर पुलिस ने स्पेशल सीसीटीवी कैमरा एनपीआर व्यास पुल मुख्य चौक और सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग सिद्धू चौक के पास इन्हें स्थापित किया है। यह दोनों ऐसे चौक हैं जहां से तीन तरफ को रास्ता जाता है और यह विशेष कैमरा उसी तीन एंगल से लगाए गए हैं जो तीनों रास्तों पर आवाजाही करने वाले वाहनों को कैप्चर करेंगे।

अगर हम व्यास पुल चौक की बात करें तो व्यास पुल के शुरुआत में यह कैमरे लगाए गए हैं जो तीनों रास्तों को कवर कर रहे हैं। एक कैमरा व्यास पुल के ऊपर से आलमपुर जिला कांगड़ा में आने और जाने वाले गुजर रहे वाहनों को कवर कर रहा है तो दूसरा कैमरा सुजानपुर से व्यास पुल तक जाने वाले वाहनों को जबकि तीसरा कैमरा सुजानपुर से जंगल वेरी मुख्य मार्ग की तरफ आने और जाने वाले वाहनों की निगरानी कर रहा है। मतलब अगर आप इन तीनों रास्तों से कहीं भी आवाजाही कर रहे हैं तो आपको यातायात नियमों की पालना करनी होगी। दोपहिया वाहन चलाते समय दोनों सवारियों को हेलमेट पहनना और गाड़ी चलाते समय सीट बेल्ट पहनना होगा अगर आप भूल से भी दोनों चीजें भूलते हैं तो कैमरा क्रॉस करते हैं मोबाइल के ऊपर मैसेज क्लिक होगा और आपको सूचित किया जाएगा कि आपका चालान हो गया है। उसी तरह सिद्धू चौक पर सुजानपुर हमीरपुर मुख्य मार्ग से आने वाले वाहनों को यह कैमरा कवर करेगा इसी मार्ग से सुजानपुर मुख्य बाजार में प्रवेश करने वाले वाहनों पर भी इस कैमरे से फोकस होगा वही मुख्य मार्ग से आलमपुर जिला कांगड़ा को जाने वाले वाहनों की भी निगरानी होगी सुजानपुर पुलिस ने दोनों चौक पर तीन मुंह वाले सीसीटीवी कैमरा एन पी आर स्थापित किए हैं

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें