Site icon Dainik Savera Times

आतंकियों की पैरवी करने वालों को राम मंदिर बुरा ही लगेगा : CMYogi

गोरखपुर: अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण के औचित्य पर समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस के कुछ नेताओं के बयान पर कटाक्ष करते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा। गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद महंत दिग्विजयनाथ पार्क में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ,आज देश में हो रही कार्रवाई और यूपी में माफिया के खिलाफ हो रहे एक्शन जैसे कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर पर आतंकी हमले नहीं होते।

उन्होंने कहा कि तब आतंकवाद पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है , फिर एक बार मोदी सरकार।

देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है। योगी ने कहा कि रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है। आज यह पीएम मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में साकार होता दिख रहा है।

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाले आज के नए भारत में सम्मान, सुरक्षा, विकास, गरीब कल्याण के साथ आस्था का सम्मान भी है। आज के भारत में बेटी के जन्म से लेकर विवाह तक की योजना है, नौजवानों के लिए नौकरी व रोजगार है, किसानों के लिए योजनाएं हैं। हर घर नल, हर घर बिजली, हर घर रसोई गैस है। उन्होंने कहा कि आज देश में सबकुछ अच्छा है और इस अच्छे का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को तो जाता ही है, उससे अधिक जनता को जाता है क्योंकि 2014 में जनता ने ही मोदी जी को चुनकर भेजा। जनता ने मोदी को वोट दिया और उस वोट के कारण मोदी ने चमत्कार कर दिया, नए भारत का निर्माण कर दिया।

Exit mobile version