Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत पर दो तूफानों का खतरा, 3 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार…मौसम विभाग का अलर्ट

November 15, 2023

भारत पर दो तूफानों का खतरा, 3 दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश के आसार…मौसम विभाग का अलर्ट

नेशनल डेस्क: उत्तर भारत के कई इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। इसी बीच मौसम विभाग ने भारत में दो चक्रवाती तूफान का अलर्ट जारी किया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ओडिशा के तटीय इलाकों में 45 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भविष्यवाणी की है। चक्रवाती तूफान के कारण कई राज्यों में बारिश की अनुमान जताया है।

 

मौसम विभाग के देश के उत्तरी और पूर्वोत्तर हिस्सों में बढ़ने से कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक एक तूफान के गंभीर चक्रवात में बदलने की संभावना है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो बाद में पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में बड़े तूफान के रूप में बदल सकता है। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर से आंध्र प्रदेश तट के पास और आसपास हवाओं की गति बढ़ने की संभावना है। अधिकारी ने बताया कि 15 और 16 नवंबर को हवाएं चलेंगी।

 

IMD के वैज्ञानिक उमाशंकर दाश ने बताया कि दक्षिणपूर्व बंगाल की खाड़ी और उससे सटे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह पर कम दबाव का क्षेत्र 16 नवंबर को आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक दबाव में बदलने से पहले पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। बाद में सिस्टम उत्तर-उत्तरपूर्व की ओर फिर से मुड़ेगा और 17 नवंबर को ओडिशा तट से उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तक पहुंचेगा।

 

IMD ने कहा है कि जब निम्न दबाव का क्षेत्र तीव्र होकर चक्रवाती तूफान बनकर डिप्रेशन में बदल जाता है, तो इसे ‘मिधिली’ कहा जाएगा। IMD ने मछुआरों को अगली सूचना तक 15 से 17 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है। मौसम विभाग के मुताबिक 16 नवंबर को अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें