Site icon Dainik Savera Times

दिल्ली में मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मडीकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री सचिवालय और मौलाना आजाद मैडीकल कॉलेज (एमएएमसी) को निशाना बनाकर भेजे गए बम की धमकी भरे ईमेल के बाद मंगलवार को सुरक्षा एजैंसियों ने दोनों प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कड़ी कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अनुसार, धमकी के संबंध में एक अलग कॉल भी प्राप्त हुई, जिसके बाद एहतियात के तौर पर दमकल की कई गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि धमकी भरे ईमेल में दावा किया गया था कि मौलाना आजाद मैडीकल कॉलेज और मुख्यमंत्री सचिवालय दोनों जगह धमाके हो सकते हैं। मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के तहत तत्काल और समन्वित कार्रवाई की गई, और दोनों स्थानों पर बम का पता लगाने और उसे निष्क्रिय करने वाली टीम तैनात की गईं।

ये भी पढ़ें- जापान की डिफेंस स्ट्रैटेजी में बड़ा बदलाव, जल्द तैनात होंगी स्वदेशी लंबी दूरी की मिसाइलें 

Exit mobile version