Last Updated: October 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेंगलुरु हवाई अड्डे से सोने की तस्करी करने के प्रयास में तीन गिरफ्तार

October 21, 2023

बेंगलुरु हवाई अड्डे से सोने की तस्करी करने के प्रयास में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली: बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो दिनों के भीतर सीमा शुल्क विभाग ने एक मलेशियाई नागरिक सहित तीन यात्रियों से एक किलोग्राम से अधिक सोना जब्त किया है। अधिकारियों के मुताबिक, तीनों यात्रियों को शुक्रवार और शनिवार को पकड़ा गया। एक वरिष्ठ सीमा शुल्क अधिकारी ने कहा कि कुआलालंपुर से आ रही एक भारतीय मूल की महिला यात्री ने अपने ब्लाउज के अंदर पेस्ट के रूप में 17.9 लाख रुपये मूल्य के 300.95 ग्राम सोने की तस्करी करने का प्रयास किया,जिसे पकड़Þ लिया गया।

कुआलालंपुर से आ रही एक अन्य मलेशियाई मूल की महिला यात्री ने भी पेस्ट के रूप में 34.4 लाख रुपये मूल्य का 578.27 ग्राम सोना छिपाकर तस्करी करने का प्रयास किया। अधिकारी ने कहा कि कुवैत से आ रहे एक भारतीय मूल के व्यक्ति को 15,26,565 रुपये मूल्य के 254 ग्राम सोने के 40 टुकड़ों की तस्करी का प्रयास करते हुए पकड़ा गया और 1,49,900 रुपये की कीमत का एक आईफोन 14 प्रो मैक्स भी बरामद किया गया। सोने के कटे हुए टुकड़े सूखे मेवों के पैकेट में छिपाए गए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें