Site icon Dainik Savera Times

गुजरात के मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में 3 आरोपी गिरफ्तार

 

बोटाद: गुजरात के बोटाद जिले में एक मंदिर में तोड़फोड़ करने और भित्तिचित्रों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने कहा कि भित्तिचित्रों में भगवान हनुमान को स्वामीनारायण संप्रदाय के संत सहजानंद स्वामी के सामने घुटने टेकते हुए दिखाया गया है। पुलिस अधीक्षक किशोर बालोलिया के अनुसारएक वीडियो में कैद हुए एक संदिग्ध की पहचान हर्षद गढ़वी के रूप में हुई है।

वीडियो में गढ़वी को सालंगपुर मंदिर में भित्तिचित्रों को तोड़ते हुए देखा जा सकता है। उनके साथ उनके सहयोगी जयसिंह भरवाड और बलदेव भरवाड भी थे। कुछ महीने पहले मंदिर प्रशासन ने अपने परिसर में भगवान हनुमान की 54 फुट की भव्य मूर्त िस्थापित की थी। विवाद तब शुरू हुआ जब दीवार पर भित्तिचित्रों में भगवान हनुमान को सहजानंद स्वामी के सामने श्रद्धा की मुद्रा में दर्शाया गया। विभिन्न गुटों वाला स्वामीनारायण संप्रदाय, सहजानंद स्वामी (1781-1830) को भगवान स्वामीनारायण के रूप में संदर्भति करता है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि आरोपी मूर्ति के चारों ओर लगे बैरिकेड्स को तोड़ने में कामयाब रहे। उन्ज़्होंने भित्तिचित्रों को तोड़ने और विकृत करने के लिए एक भारी डंडे का उपयोग किया। शनिवार की रात तीनों संदिग्धों को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया। यह घटना हिंदू धार्मकि नेताओं द्वारा विवादास्पद भित्तिचित्रों के बारे में चिंता जताए जाने के तुरंत बाद सामने आई। मंदिर के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

 

Exit mobile version