Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

सुलतानपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

February 18, 2025

सुलतानपुर में दीवार गिरने से तीन बच्चों की मौत

सुलतानपुर। उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के गोसाईंगंज क्षेत्र में जर्जर दीवार गिरने से घायल दो बच्चों की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। सोमवार शाम हुये हादसे में एक बच्चे की पहले ही मौत हो चुकी है जिसे मिला कर हादसे में तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दीवार से दब कर शहबान (9) की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से घायल इशू और सैनूद को लखनऊ रेफर किया गया था, जहां मंगलवार को इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

हादसे के समय सात बच्चे मुस्तकीन उर्फ बखेडू के अधूरे पड़े पक्के मकान पर खेल रहे थे। इनमें शहबान, सैनुद, आलिम, आरिज, सैयम, मो.इसु और असरफ शामिल थे। अचानक छज्जा सहित पक्की दीवार गिर गई। स्थानीय लोगों ने शोर सुनकर बच्चों को मलबे से निकाला। भटमई चौकी इंचार्ज जितेंद्र यादव और कांस्टेबल प्रमोद कुमार ने घायल बच्चों को सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

मलबा हटाने के दौरान चार और लोग घायल हुए। इनमें वारिस (24), रज्जाक (32), आफताब आलम (28) और शेहरे (42) शामिल हैं। जयसिंहपुर तहसीलदार मयंक मिश्र ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि दीवार जर्जर थी, जिससे यह हादसा हुआ। पीड़ति परिवारों को शासन स्तर से मदद दी जाएगी।

ये भी पढ़ें: Punjab News: तरनतारन में किसान नेता की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें