Site icon Dainik Savera Times

मारुति सुजुकी कार ले जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

Three Coaches of Car Carrier Train Derail Near Rampura Phul : बठिंडा। जिले के रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास मारुति सुजुकी की नई कारों को लेकर अंबाला जा रही एक विशेष मालगाड़ी के करीब तीन डिब्बे पटरी से उतर गए। शुरुआती जानकारी के अनुसार, पहियों में तकनीकी खराबी और जाम होने के कारण यह घटना हुई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के घायल होने या जान जाने की सूचना नहीं है। घटना के बाद रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच और बहाली का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर रेल मार्ग पर आवाजाही भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुई।

अंबाला जा रही थी मालगाड़ी

गनीमत रही कि इस घटना में किसी प्रकार के जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण रेलवे रूट पर आवागमन कुछ समय के लिए प्रभावित जरूर हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह मालगाड़ी बठिंडा से अपनी यात्रा शुरू करके अंबाला की दिशा में जा रही थी। रामपुरा फूल रेलवे स्टेशन के पास पहुंचने पर अचानक इस ट्रेन के पहियों में तकनीकी खराबी आ गई और पहिए जाम होने के कारण गाड़ी के डिब्बे ट्रैक पर असंतुलित हो गए। स्थानीय चश्मदीदों और रिपोर्टर्स के अनुसार, इस मालगाड़ी में मारुति सुजुकी कंपनियों की नई कारें लदी हुई थीं, जिन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा था।

तीन डिब्बे हुए प्रभावित, बड़ा हादसा बचा

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस हादसे की चपेट में मालगाड़ी के करीब तीन डिब्बे आए हैं। पहिए जाम होने और तकनीकी नुक्सान के कारण गाड़ी के डिब्बे थोड़े तिरछे हो गए, जिससे रेलवे ट्रैक और आसपास के उपकरणों को भी आंशिक नुकसान पहुंचा है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि जिस समय यह घटना घटी, गाड़ी की गति बहुत ज्यादा नहीं थी, वरना एक बड़ा और भयंकर हादसा पेश आ सकता था। घटना के तुरंत बाद लोको पायलट और अन्य रेलवे कर्मचारियों ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन को रुकवाया।

जानी नुकसान नहीं, रूट बहाल करने के प्रयास जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन और रेलवे विभाग के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस दुर्घटना में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है और न ही किसी प्रकार का जनहानि का समाचार है। चूंकि यह घटना मुख्य रेलवे लाइन के नजदीक हुई, इसलिए एहतियात के तौर पर रूट को कुछ समय के लिए ब्लॉक कर दिया गया, जिससे कि पटरियों की मरम्मत की जा सके और क्षतिग्रस्त डिब्बों को हटाया जा सके। रेलवे तकनीकी टीम मौके पर डटी हुई है और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह से सुचारू करने का दावा किया जा रहा है

Exit mobile version