Site icon Dainik Savera Times

आरएसएस की समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू

पुणो: महाराष्ट्र के पुणो में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की समन्वय समिति की तीन दिवसीय बैठक शुरू हो गई है, जिसमें संघ से जुड़े 36 संगठनों के 267 प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। आरएसएस की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में हिस्सा लेने वालों में संघ प्रमुख मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और विश्व हिंदू परिषद, राष्ट्रीय सेवा भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय किसान संघ, संस्कृत भारती और भारतीय मजदूर संघ जैसे संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में मौजूदा सामाजिक व राष्ट्रीय परिदृशय़, राष्ट्रीय सुरक्षा, शिक्षा, राष्ट्रसेवा और अर्थव्यवस्था पर चर्चा की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने जैसे मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भागवत और होसबाले ने भारत माता की तस्वीर पर पुष्प अíपत कर बैठक का उद्घाटन किया।

Exit mobile version