Site icon Dainik Savera Times

पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से तीन की मौत 10 घायल

दमोह : मध्यप्रदेश के दमोह जिला मुख्यालय में अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में आज विस्फोट होने से तीन लोगों की मौत हो गई और 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें एक को जबलपुर रैफर किया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी के अनुसार दमोह कोतवाली थाना अंतर्गत नया बाजार 5 बड़े पुल के पास अवैध रूप से संचालित एक पटाखा फैक्ट्री में दोपहर अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में अपूर्व खटीक (19), रिंकी और एक अन्य की मौत हो गई। वहीं इस घटना में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है।

Exit mobile version