Site icon Dainik Savera Times

कश्मीर में दम घुटने से एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में शनिवार को दम घुटने से परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। रामबन जिला प्रशासन ने ट्वीट कर कहा,‘‘रामबन तहसील के बलीहोट में एक परिवार के तीन सदस्य दम घुटने से मृत पाए गए।’’

उन्होंने बताया कि परिवार सदस्यों में से जीवित पाई गई एक बालिका को इलाज के लिए स्थानांतरित किया गया है। उसे रेड क्रॉस से वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इससे पहले 28 दिसंबर को रामबन के बनिहाल इलाके में दम घुटने से परिवार के चार सदस्यों में से तीन नाबालिगों की भी मौत हो गई थी।

Exit mobile version