Site icon Dainik Savera Times

रायसेन में ट्रैक्टर ट्राली पलटने से तीन लोगों की मृत्यु

रायसेन: मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में एक ट्रेक्टर ट्राली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उसमें सवार ट्रेक्टर चालक सहित तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि बरेली थाना क्षेत्र में एक ट्रेक्टर ट्राली के कल देर रात पलट जाने से उसमें सवार आकाश (16), पवन (21) और राहुल (17) की मौत हो गयी। यह तीनों बरेली से सेमरी खूबचंद जा रहे थे। बताया गया कि ट्रेक्टर की तेज रफ़्तार हादसे का कारण बन गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच में लिया है।

Exit mobile version