Site icon Dainik Savera Times

ओडिशा में सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

क्योंझर: ओडिशा के क्योंझर जिले में शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल और एक वैन की आमने-सामने की टक्कर में एक दंपति और उनके दामाद की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना आनंदपुर इलाके में पद्मपुर गेट के पास हुई।उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान सहदेव बहेरा (46), उनकी पत्नी चांदनी (40) और उनके 22 वर्षीय दामाद अभिराम बहेरा के तौर पर हुई है।उन्होंने बताया कि दुर्घटना दोपहर के आसपास हुई जब वे आनंदपुर जा रहे थे। उन्होंने कहा, उनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई और दो अन्य को आनंदपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

Exit mobile version