Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 को

July 6, 2026

बंगाल में राज्यसभा की तीन सीटों पर उपचुनाव 24 को

three Rajya Sabha seats in Bengal on 24th : कोलकाता। भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल से राज्यसभा की 3 सीटों पर उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। हाल ही में उच्च सदन के तीन वरिष्ठ सदस्यों—सुखेंदु शेखर राय, सुष्मिता देव और प्रकाश चिक बड़ाईक के इस्तीफों के कारण खाली हुई थीं।

सुबह 9 बजे से मतदान, शाम से मतगणना

इन्हें भरने के लिए आयोग ने आगामी 24 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना कराने का फैसला किया है। इस पूरी चुनावी प्रक्रिया की औपचारिक शुरुआत सात जुलाई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही हो जाएगी। राजनीतिक और कानूनी दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण इस चुनाव में आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भले ही तीनों सीटों का चुनावी कार्यक्रम एक समान है, लेकिन जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों और दिल्ली उच्च न्यायालय के ऐतिहासिक न्यायिक निर्णयों के अनुरूप इन सभी रिक्तियों को पृथक माना जाएगा।

उपचुनाव में सख्त निगरानी, बैंगनी पेन से ही मतदान

निष्पक्षता और शुचिता बनाए रखने के लिए आयोग ने मतदान के दौरान केवल निर्वाचन अधिकारी द्वारा दिए जाने वाले विशेष बैंगनी स्केच पेन के इस्तेमाल की सख्त बंदिश लगाई है। इसके साथ ही, पूरी प्रक्रिया पर पैनी नजर रखने के लिए विशेष पर्यवेक्षक भी तैनात किए जा रहे हैं। बंगाल के राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से यह उपचुनाव बेहद प्रतिष्ठापूर्ण माना जा रहा है।

Also Read :

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें