Site icon Dainik Savera Times

बिहार में मकान का छज्ज, दीवार गिरने से तीन महिलाओं की मौत

पटना: बिहार के नालंदा और बांका जिले में मकान का छज्ज गिरने और दीवार गिरने की अलग-अलग घटनाओ में तीन महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की सूचना है।पुलिस के मुताबिक, राज्य भर में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के दौरान नालंदा जिले के मानपुर थाना क्षेत्र के हरगांवा गांव में सौदागर पासवान के पुराने मकान का छज्ज गिर गया। छज्ज गिरने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों में राजन पासवान की प}ी रंजू देवी और बालेश्वर पासवान की प}ी श्याम सुंदरी देवी है। इस दौरान कुछ लोगों के घायल होने की भी सूचना है।

इधर, बांका जिला के शंभूगंज में भट्ठाचक मजगांय गांव में कच्ची दीवार गिरने से एक महिला की मौत हो गयी। इस घटना में रामबदन की प}ी फूलन देवी की मौत हो गई। करीब आठ लोग घायल भी बताए जा रहे हैं, जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Exit mobile version