Site icon Dainik Savera Times

गंगा दशहरे पर नहाने गए नदी में डूबे तीन युवक, प्रशासन की देरी से लोगों में गुस्सा

three-youths-drowned-ganga-dussehra-administration-delay-ganga-dussehra

three-youths-drowned-ganga-dussehra-administration-delay-ganga-dussehra

करनाल। गंगा दशहरा के मौके पर कर्णनगरी के ललूपुरा घाट के पास यमुना नदी में तीन युवक डूब गए। यहां सात लोग एक साथ नहा रहे थे। अचानक एक युवक डूबने लगा, अन्य उसे बचाने के लिए आगे आए और एक के बाद एक तीन युवक डूब गए।

कई घंटे तक नहीं पहुंचे गोताखोर

इस मामले में प्रशसन की लापरवाही साफ नजर आई। घटना के कई घंटे बाद भी नाव और गोताखोर नहीं पहुंचे, जिससे ग्रामीण गुस्से में आ गए। वे खुद नदी में उतरकर युवकों की तलाश करने लगे। कुटेल निवासी शुभम ने बताया कि वह सातों लोग गंगा दशहरा पर स्नान करने के लिए लालूपुरा घाट पहुंचे थे। पहले तो सभी लोग शुरू के हिस्से में नहा रहे थे, लेकिन बाद में वे आगे बढ़ गए। तभी ग्राम मुबारकाबाद निवासी रमेश कुमार गहरे पानी में डूबने लगा। कुटेल गामड़ी निवासी 19 वर्षीय मोंटी उसे बचाने के लिए आगे आया, लेकिन वह भी डूब गया। इसके बाद कुटेल गामड़ी निवासी 23 वर्षीय मंगत राम ने भी छलांग लगा दी और वह भी पानी में डूब गया।

हादसे की जगह पानी की गहराई 30 फीट

हादसे की जगह पानी की गहराई करीब 30 फीट बताई जा रही है। घटना की सूचना पाकर घरौंडा तहसीलदार और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा, लेकिन करीब चार घंटे बीत जाने के बाद भी न तो नाव पहुंची और न ही कोई गोताखोर मौके पर आया। इससे नाराज ग्रामीणों ने खुद ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया और युवक को ढूंढने के लिए अपने स्तर पर प्रयास किए।

Also Read :-

Exit mobile version