Site icon Dainik Savera Times

खुद को PMO का बड़ा अफसर बताने वाला ठग जम्मू-कश्मीर से गिरफ्तार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर पुलिस ने खुद को PMO का अफसर बताने वाले एक ठग को गिरफ्तार किया है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था और जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ SUV की सुविधाएं भी ले रखी थीं। इस ठग का नाम किरण भाई पटेल है जोकि गुजरात का रहने वाले है। वह खुद को PMO का एडिशनल डायरेक्टर बताता था।

इस शख्स पर शक होने के बाद पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे गुप्त रखा गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने गिरफ्तारी का खुलासा करते हुए बताया कि, उसने अपने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने PhD की हुई है। पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है।

Exit mobile version