Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिहाड़ जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को दी जानकारी

May 14, 2024

तिहाड़ जेल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जेल प्रशासन ने दिल्ली पुलिस को दी जानकारी

दिल्ली: स्कूलों, अस्पतालोँ और एयपोर्ट के बाद अब दिल्ली में तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जेल प्रशासन ने तलाशी अभियान चलाया लेकिन जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। इससे पहले आज ही अस्पतालों को फिर से बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। हर बार की तरह इस बार भी धमकी ईमेल के जरिए भेजी गई। अब तक इस तरह की धमकी स्कूलों, अस्पतालों, एयरपोर्ट और उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को मिल चुकी है। बीते रविवार को दिल्ली के 20 से अधिक अस्पतालों, आईजीआई एयरपोर्ट समेत उत्तर-रेलवे की सीपीआरओ बिल्डिंग को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। आरोपी ने सभी जगह ईमेल कर यहां बम रखा होने की सूचना दी थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें