Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

जयपुर में बार-बार रोने से परेशान बेरहम मां ने अपने ही बेटे का गला काटा

March 25, 2024

जयपुर में बार-बार रोने से परेशान बेरहम मां ने अपने ही बेटे का गला काटा

राजस्थान: जयपुर में एक बेरहम मां ने अपनी 1 महीने 13 दिन के बेटे को सिर्फ इसलिए मौत के घाट उतार दिया क्योंकि वह बार बार रोता था। महिला ने सर्जिकल ब्लेड से मासूम बेटे का बेरहमी से गला काट डाला। बाद में इस मां ने पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए हमले की मनगढ़त कहानी गढ़ डाली। शातिर महिला इस मामले को लेकर जांच में जुटी पुलिस को 17 दिन तक घूमाती रही। लेकिन आखिरकार उसकी पोल खुल गई। पुलिस ने मासूम बेटे की हत्या के आरोप में मां को गिरफ्तार लिया है।

मासूम बालक के ब्लाइंड मर्डर की जांच कर रही एडिशनल डीसीपी रानू शर्मा ने बताया कि दिल को दहला देने वाली यह वारदात जयपुर शहर के घाटगेट इलाके में हुई थी। वहां पर तोपखाना हजूरी में रहने वाले जावेद खान ने बीते 3 मार्च को रामगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि घर में घुसकर किसी व्यक्ति ने उनके भतीजे उजेफ का गला काटकर जख्मी कर दिया है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

16 दिन तक चली पुलिस पड़ताल में सामने आया कि वारदात के वक्त कोई भी बाहरी व्यक्ति घर में नहीं आया था। यह भी पता चला कि बच्चे के रोने से अंजुम परेशान रहती थी। ऐसे में पुलिस को उसके एक बयान पर शक हुआ कि बच्चे का गला किसी ने काट दिया है। तब पुलिस ने अंजुम को हिरासत में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ शुरू की। पहले अंजुम ने बयान बदलकर पुलिस को गुमराह किया। आखिरकार 17 वें दिन अंजुम ने 1 महीने 13 दिन के बच्चे की हत्या करना कबूल कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें