Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

Punjab को रंगला बनाने के लिए हमें सभी 13 लोकसभा सीटों की है जरुरत : CM Kejriwal

March 11, 2024

Punjab को रंगला बनाने के लिए हमें सभी 13 लोकसभा सीटों की है जरुरत : CM Kejriwal

मोहालीः आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पंजाब में अपनी पार्टी का चुनाव अभियान शुरू किया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भगवंत मान सरकार को गिराने के लिए आप के विधायकों को साधने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने लोगों से पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटों पर आप को जिताने का आह्वान किया। सीएम केजरीवाल ने कहा, कि हमें अपने लिए इन सीटों की जरूरत नहीं है बल्कि आपके परिवार के लिए अधिक काम करने और उन्हें अधिक समृद्ध बनाने के लिए जरुरत है। पंजाब को रंगला बनाने के लिए हमें 13 सीटें चाहिए।

कार्यक्रम में ‘आप’ ने नारा भी दिया- संसद विच भगवंत मान, खुशहाल पंजाब ते बढ़ेगी शान’’ (संसद में भगवंत मान, खुशहाल पंजाब की बढ़ेगी शान)। यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के लिए 8,000 करोड़ रुपये की राशि को रोकने का आरोप लगाया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि भाजपा मान सरकार को गिराने के लिए उनके विधायकों से संपर्क साध रही है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार ने कथित रूप से पंजाब के 8,000 करोड़ रुपये रोके हैं , जो बहुत सारा पैसा है। उन्होंने कहा कि इस धन से कितने स्कूल, अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक का निर्माण हो सकता है। सीएम केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी को शामिल नहीं किए जाने के लिए भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे पंजाब की झांकी को कैसे अस्वीकार सकते हैं।

उन्होंने केंद्र और पंजाब के राज्यपाल पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को हर दिन परेशान करने का भी आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा कि एक समय था जब पंजाब में चारों ओर नकारात्मकता थी और कानून-व्यवस्था की समस्या थी, बिजली के बिल बढ़ रहे थे, बिजली कटौती हो रही थी और किसान तथा व्यापारी परेशान थे। उन्होंने कहा, कि आज चारों ओर सिर्फ सकारात्मकता है। राज्य में उद्योगपति लौट रहे हैं, वे यहां उद्योग खोलना चाहते हैं। युवाओं को नौकरियां मिल रही हैं, मोहल्ला क्लीनिक खुल रहे हैं, लेकिन अब भी बहुत कुछ होना बाकी है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, इसलिए हमें पंजाब की सभी 13 लोकसभा सीटें चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें