Site icon Dainik Savera Times

इस्लामिक जिहाद रोकने के लिए हिंदू से खरीदो- हिंदुओं को ही रोजगार दो : तोगड़िया

 Islamic Jihad: भारत में इस्लामिक जेहाद के बढ़ते कदमों को रोकने व हिंदू राष्ट्र की नींव मजबूत करने के लिए हिंदू से खरीदो, हिंदू से व्यापार करो व रेहड़ी-पटरी से लेकर फैक्टरी स्थलों पर हिंदूओं को ही रोजगार देने की व्यवस्था करो। इस्लामिक जेहाद के मुकाबले के लिए सच्चे हिंदू के 3 बच्चे का सिद्धांत अपनाओ। धर्मातंरण रोकने के लिए हर शहर, हर गांव व शहर की गली में हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन करो।

हिंदू अपने ही देश में अल्पसंख्यक हो रहा है। अगर धर्मातंरण पर सुचेत नहीं हो पाए तो अगले 75 वर्षो में भारत में हिंदूओं की संख्या कम होकर 50 करोड़ रह जाएगी। अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण भाई तोगड़िया ने पंजाब में 2 दिवसीय हिंदू जागरण मिशन के तहत स्थानीय गांधी नगर में श्री हिंदू न्याय पीठ की तरफ से आयोजित कार्यक्र म में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए यह आह्वान किया। वक्फ बोर्ड संशोधन एक्ट के विरोध के संबंध में तोगड़िया ने कहा कि देश सिलैक्टड लोगों से नहीं इलैक्टड (संसद) में बनाए कानूनों से चलेगा।

उन्होंने हिंदू हैल्पलाइन नंबर 020-66803300 सार्वजनिक करते हुए कहा कि मुसीबत के समय इस नंबर पर संपर्क करने से देश भर में हर जगह हिंदू को कानूनी व डाक्टरी सहायता सहित हर प्रकार की सहायता मिलेगी।

इससे पूर्व प्रवीण डंग ने श्री हिंदू न्याय पीठ सदस्यों सहित दीवान टोडर मल्ल सेवा रसोई पहुंचे प्रवीण तौगड़िया, जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष एडवोकेट विपन सग्गड़, कार्यकारिणी सदस्य एडवोकेट पियूष चावला सहित अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर अंर्तराष्ट्रीय हिंदू परिषद के संगठन महामंत्री रामानंद, महिला विंग औजस्वी अध्यक्ष रजनी ठुकराल, पंजाब कार्यकारी अध्यक्ष विजय कपूर, धर्माचार्य पंडित अजय वशिष्ठ, पंडित राजन शर्मा, पंडित विजय शर्मा, पार्षद नीरज आहूजा बूटा, शहीद सुखदेव के वंशज अशोक थापर व त्रिभूवन थापर, पक्षी सेवा सोसायटी से अशोक थापर, हरीश शर्मा बौवी, अश्वनी हिन्दू, दुर्गा माता मंदिर से बलबीर गुप्ता, जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विपन सग्गड़, अमरेन्द्रा गोविन्द राव, ज्योतिषाचार्य रिमत मलिक, नीलकंठ सेवा समिति के अध्यक्ष नीरज वशिष्ठ, संजीव देम, मनी शीरा, अश्वनी कत्याल, भूपिन्द्र बंगा, एडवोकेट कविता, एडवोकेट कुणाल वोहरा, एडवोकेट नवीन शर्मा, योगेश धीमान, जगदीश रिंकू, पवन कत्याल, राजिन्द्र अवस्थी, दीपक अवस्थी, मानिक डंग, चरणजीत कुमार, अशोक विरमानी, लाल चंद खुराना, शिव कुमार गुप्ता, विकास लखनपाल, नरेश गुप्ता, मुकेश अवस्थी व अन्य भी उपस्थित थे।

Exit mobile version