Today Horoscope 4 Oct 2026: उत्तर भारत में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी का दौर तेज हो गया है। सुबह और शाम हल्की ठंड का असर बढ़ने लगा है, लेकिन कई राज्यों में मौसम अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 4 अक्टूबर 2026 को देश के 14 राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और केरल के कई हिस्सों में मौसम खराब रह सकता है। कुछ इलाकों में हवा की गति 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और आंधी
उत्तर प्रदेश में 4 अक्टूबर को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। गोरखपुर, आगरा, मेरठ, कानपुर, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, गाजियाबाद, मथुरा, सीतापुर, बलरामपुर, प्रयागराज, संतकबीर नगर, मऊ, महाराजगंज और कुशीनगर में मौसम बिगड़ सकता है।
दिल्ली में भी बारिश के साथ तेज हवाएं
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। अधिकतम तापमान लगभग 35 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
बिहार में कई जिलों पर नजर
बिहार के सिवान, मधुबनी, सारण, गया, पटना, गोपालगंज, वैशाली, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, अररिया, कटिहार, पूर्णिया, किशनगंज, सुपौल, बेगूसराय और भागलपुर में बारिश और आंधी की संभावना है।
झारखंड में भी तेज हवाओं के साथ बारिश
झारखंड के कई हिस्सों में रविवार को गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। रांची, जमशेदपुर, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, चतरा, देवघर, गोड्डा, पश्चिमी सिंहभूम और पलामू समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Hukamnama 4 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पहाड़ी राज्यों में बारिश के साथ भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है। उत्तराखंड के नैनीताल, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, हरिद्वार और ऋषिकेश में मौसम खराब रहने की संभावना है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू, सोलन, चंबा, मंडी, कांगड़ा, हमीरपुर और बिलासपुर में भी बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर के जम्मू, पुंछ, अनंतनाग, बारामूला, रियासी, कुपवाड़ा और किश्तवाड़ समेत कई इलाकों में आंधी-बारिश हो सकती है।
बंगाल से लेकर राजस्थान और मध्य प्रदेश तक असर
पश्चिम बंगाल में दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार, कूचबिहार, कालिम्पोंग, जलपाईगुड़ी, कोलकाता, बांकुड़ा और बीरभूम समेत कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है।
पंजाब के संगरूर, लुधियाना, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और फरीदकोट में भी आंधी-बारिश की संभावना है। राजस्थान के भरतपुर, टोंक, पाली, बाड़मेर, धौलपुर, जयपुर, कोटा, सवाई माधोपुर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में मौसम करवट ले सकता है।
मध्य प्रदेश के रतलाम, राजगढ़, सिवनी, अनूपपुर, दमोह, मंदसौर, नीमच, विदिशा, खरगोन, शहडोल, खंडवा, नरसिंहपुर, बैतूल, मंडला, देवास, हरदा और इंदौर में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।
दक्षिण भारत में भी बारिश का दौर
केरल और तमिलनाडु के साथ पुडुचेरी और कराईकल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी प्रणालियों का असर दक्षिणी राज्यों के मौसम पर भी पड़ रहा है।

