नई दिल्ली: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज (16 सितंबर) सोमवार को जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित देश के कई दिग्गज नेताओं ने बधाई दी और उनकी लंबी उम्र की कामना की। पीएम मोदी ने एक्स पोस्ट कर सीएम धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।
Best wishes to Uttarakhand CM Shri Pushkar Singh Dhami Ji, who is at the forefront of various initiatives to transform the state. May he lead a long and healthy life. @pushkardhami
— Narendra Modi (@narendramodi) September 16, 2024
उन्होंने लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को हार्दकि शुभकामनाएं, जो राज्य को बदलने की विभिन्न पहलों में सबसे आगे हैं। उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी की कामना करता हूं।‘ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी लंबी आयु की कामना की। लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दकि शुभकामनाएं।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास व गरीब कल्याण का सुनहरा दौर देख रहा है। बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखी एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) September 16, 2024
आपके नेतृत्व में देवभूमि उत्तराखंड विकास और गरीब कल्याण के स्वर्णमि काल का साक्षी बन रहा है। मैं बाबा केदारनाथ से आपके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की प्रार्थना करता हूं।‘ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने बधाई संदेश में लिखा, ‘देवभूमि उत्तराखंड के यशस्वी एवं लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को जन्मदिन की हार्दकि शुभकामनाएं।
आपके अथक परिश्रम एवं समर्पण से उत्तराखंड निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है और नित नए कीर्तमिान स्थापित कर रहा है। मैं महाप्रभु जगन्नाथ से आपके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, ‘उत्तराखंड की पावन धरती के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को उनके जन्मदिन की हार्दकि बधाई! आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं आपके यशस्वी नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर प्रगति करता रहे, यही बाबा केदारनाथ से मेरी प्रार्थना है। मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने उत्तराखंड के सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा, ‘उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को उनके जन्मदिन पर हार्दकि बधाई! बाबा महाकाल जनसेवा के आपके सभी संकल्पों को पूर्ण करें तथा आपको स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखी जीवन प्रदान करें, यही मेरी कामना है।
साथ ही कई भाजपा नेताओं, सांसदों, विधायकों और कार्यकर्ताओं ने सीएम धामी को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम धामी के जन्मदिन के अवसर पर आज सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आवास योजना के तहत लाभार्थयिों को मकान के कब्जे के पत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल भाग लेंगे।

