Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज Rajasthan में एक ही नारा जीतेगा कमल, खिलेगा कमल : PM Modi

July 27, 2023

आज Rajasthan में एक ही नारा जीतेगा कमल, खिलेगा कमल : PM Modi

जयपुरः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत का भरोसा जताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है.. जीतेगा कमल, खिलेगा कमल। इसके साथ ही मोदी ने राज्य की राजनीति में हाल ही में हलचल मचा देने वाली लाल डायरी को लेकर भी कटाक्ष किया और कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है।’’ वे सीकर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उन्होंने कहा, कि ‘आप इतनी बड़ी संख्या में मुझे आशीर्वाद देने आए हैं। ये जन सैलाब बता रहा है कि आने वाले चुनाव में ऊँट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी।’’ उन्होंने कहा, कि ‘आज राजस्थान में एक ही गूंज है, एक ही नारा है.. जीतेगा कमल, खिलेगा कमल। मोदी ने कटाक्ष करते हुए कहा, कि ‘कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की लाल डायरी।’’

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, कि ‘कहते हैं इस लाल डायरी में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।’’ उन्होंने कहा,‘‘कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये लाल डायरी इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।’’ ‘हर घर जल’ योजना का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा,‘‘आज देशभर में 9 करोड़ से अधिक नए परिवारों तक पानी के कनेक्शन पहुंच चुके हैं। अनेक राज्यों में शत-प्रतिशत नल से जल देने का काम पूरा हो गया है। ..लेकिन राजस्थान के लोगों को कांग्रेस की सरकार पानी के लिए भी तरसा कर रखना चाहती है।

राजस्थान हर घर जल योजना में बहुत पीछे चल रहा है।’’ उन्होंने कहा, कि ‘राजस्थान में अच्छी सड़कों के लिए, अच्छे हाईवे के लिए, राज्य के विकास के लिए भाजपा सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तब 10 वर्षों में राजस्थान में टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में एक लाख करोड़ रुपये ही दिए गए थे। बीते 9 वर्षों में भाजपा सरकार ने टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में चार लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंचाए हैं।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें