Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price : पेट्रोल-डीजल के दामों में आई गिरावट, कई शहरों में हुआ सस्‍ता, चेक करें ताजा रेट

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Petrol Diesel Price 19 Mar 2026

Petrol Diesel Price : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आई मामूली गिरावट का असर अब घरेलू बाजार में भी दिखने लगा है। आपको बता दें कि मंगलवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की नई खुदरा दरें जारी कीं, जिसमें कई शहरों में दामों में कमी दर्ज की गई है। हालांकि, देश के चारों महानगरों दिल्‍ली, मुंबई, चेन्‍नई और कोलकाता में ईंधन के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के अनुसार, उत्‍तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा) में पेट्रोल की कीमत 34 पैसे प्रति लीटर घटकर 94.71 रुपये हो गई है, जबकि डीजल 38 पैसे सस्‍ता होकर 87.81 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। इसके विपरीत, गाजियाबाद में कीमतों में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जहां पेट्रोल अब 5 पैसे बढ़कर 94.75 रुपये प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे बढ़कर 87.86 रुपये प्रति लीटर हो गया है। हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में भी उपभोक्ताओं को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 72 पैसे सस्‍ता होकर 95.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 70 पैसे घटकर 87.59 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्‍चे तेल के दामों में गिरावट देखी जा रही है। बीते 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव घटकर 64.89 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड में बड़ी गिरावट के साथ यह 60.99 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक मांग में थोड़ी नरमी और तेल उत्पादक देशों द्वारा सप्लाई बढ़ाने के संकेतों के चलते कीमतों में यह गिरावट आई है।

चारों महानगरों के ताजा दाम:

दिल्ली: पेट्रोल ₹94.72, डीजल ₹87.62 प्रति लीटर
मुंबई: पेट्रोल ₹103.44, डीजल ₹89.97 प्रति लीटर
चेन्नई: पेट्रोल ₹100.76, डीजल ₹92.35 प्रति लीटर
कोलकाता: पेट्रोल ₹104.95, डीजल ₹91.76 प्रति लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में दरें:

नोएडा: पेट्रोल ₹94.71, डीजल ₹87.81 प्रति लीटर
गाजियाबाद: पेट्रोल ₹94.75, डीजल ₹87.86 प्रति लीटर
गुरुग्राम: पेट्रोल ₹95.12, डीजल ₹87.59 प्रति लीटर

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version