Site icon Dainik Savera Times

Today weather 1 June 2026: कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी की चेतावनी, मानसून की बढ़ी रफ्तार से तापमान में गिरावट संभव

Today weather 1 June 2026

Today weather 1 June 2026

Today weather 1 June 2026: देश के विभिन्न हिस्सों में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 1 जून यानी आज उत्तर-पूर्व, दक्षिण, पूर्व और उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम में बदलाव आने से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों बड़ी राहत मिली है।

उत्तर भारत में भी मिलेगी राहत
उत्तर भारत के राज्यों दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान में भी मौसम करवट ले सकता है। कई क्षेत्रों में बारिश, धूल भरी आंधी और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं की गति 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 1 June 2026: मिथुन और कर्क राशि वालों की किस्मत में तरक्की का योग, जानें अन्य राशियों का हाल

 

बिहार-झारखंड से ओडिशा तक मौसम रहेगा सक्रिय
पर्वी और मध्य भारत के राज्यों बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी बारिश और आंधी का दौर जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है। कई इलाकों में हवा की गति 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया है।

दक्षिण भारत में बारिश का मजबूत दौर
दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसम मेहरबान रहने वाला हैं। तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, पुडुचेरी, कर्नाटक और तेलंगाना में वर्षा की संभावना है। विशेष रूप से केरल और तमिलनाडु के कुछ जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई इलाकों में हवाओं की गति 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 1 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

उत्तर-पूर्व में मानसून का सबसे ज्यादा असर
मानसून की प्रगति का सबसे अधिक प्रभाव उत्तर-पूर्वी राज्यों में दिखाई दिया है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है। कई इलाकों में भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार असम और मेघालय में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है।

 

Exit mobile version