Site icon Dainik Savera Times

Today weather 10 June 2026: 17 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट, 72 घंटों के लिए चेतावनी जारी

Today weather 10 June 2026

Today weather 10 June 2026

Today weather 10 June 2026: देशभर में मानसून अब रफ्तार पकड़ रहा है। इसका असर धीरे-धीरे उत्तर भारत में दिखाई देने लगा है। कई दिनों से भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 72 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश और आंधी की संभावना हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी, पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण के संयुक्त प्रभाव से देश के कई इलाकों में मौसम अचानक बदल सकता है। इसके चलते दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा सहित 17 राज्यों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-NCR में गर्मी से राहत की उम्मीद
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में जारी गर्मी का दौर जल्द मौसम के बदलने से थम सकता है। यहां 10 और 11 जून के दौरान बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में धूल भरी आंधी भी चल सकती है।

ये भी पढ़ें- UP News: यात्रियों से भरी बस और ट्रक की भीषण टक्कर, 4 की मौत, 10 घायल

 

पंजाब-हरियाणा 
पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी अगले कुछ दिनों तक मौसम की सक्रियता राहत भरी खबर लेकर आया है। पटियाला, लुधियाना, जालंधर, चंडीगढ़, अंबाला, करनाल, हिसार और रोहतक में बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ा जोखिम
उत्तराखंड के देहरादून, नैनीताल, चमोली और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और चंबा में भी बारिश और तेज हवाओं का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर के कई क्षेत्रों में भी तेज बारिश और हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

उत्तर प्रदेश में कई जिलों पर नजर
उत्तर प्रदेश के मौसम में आज बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कानपुर, वाराणसी, मेरठ, गाजियाबाद, आगरा, गोरखपुर और प्रयागराज सहित कई शहरों में तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। हवाओं की गति 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है।

बिहार और झारखंड में चेतावनी
बिहार के पटना, पूर्णिया, किशनगंज, गया, मुजफ्फरपुर और भागलपुर सहित कई जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का खतरा बना हुआ है। लोगों को खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है। वहीं झारखंड के रांची, धनबाद, बोकारो और जमशेदपुर समेत कई क्षेत्रों में 10 से 13 जून के बीच बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल सकता है।

ये भी पढ़ें- एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री की हरकत से हड़कंप, खिड़की का शीशा तोड़ की भागने की कोशिश

राजस्थान और मध्य प्रदेश में प्री-मानसूनी गतिविधियां तेज
राजस्थान में जयपुर, बीकानेर, अजमेर, उदयपुर और भरतपुर सहित कई इलाकों में धूल भरी आंधी और बारिश की संभावना बनी हुई है। मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, उज्जैन, विदिशा और सीहोर जैसे जिलों में भी बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान है।

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत में मानसून पूरी तरह सक्रिय
पूर्वोत्तर भारत के अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और नागालैंड में लगातार वर्षा जारी है। कई नदियों का जलस्तर बढ़ने की आशंका है और कुछ क्षेत्रों में बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। दक्षिण भारत में तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है।

Exit mobile version