Today weather 11 July 2026: देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है और कई क्षेत्रों में राहत के साथ नई चुनौतियां भी लेकर आया है। पहाड़ी राज्यों में लगातार भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं, जबकि मैदानी इलाकों में भारी बारिश के कारण जलभराव, यातायात बाधित होने और बाढ़ जैसे हालात बनने का खतरा बढ़ गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 11 जुलाई के लिए देश के करीब 20 राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात की चेतावनी जारी की है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, त्रिपुरा, सिक्किम, जम्मू-कश्मीर, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटे के दौरान मौसम तेजी से बदल सकता है। कई इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है।
दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट
दिल्ली-NCR में शनिवार को मौसम अचानक करवट ले सकता है। IMD ने येलो अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और तेज आंधी की संभावना जताई है। इस दौरान हवा की गति 75 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 11 July 2026: आज शनिवार के दिन किसे करना पड़ेगा परेशानियों का सामना? पढ़ें दैनिक राशिफल
UP में तेज बारिश
उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय बना हुआ है। मेरठ, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, बाराबंकी, मिर्जापुर, सुल्तानपुर, हरदोई और रायबरेली सहित कई जिलों में तेज बारिश और 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है।
बिहार में गिर सकती है बिजली
बिहार में भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली का खतरा सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है। पटना, गया, पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, नालंदा, लखीसराय, अरवल, रोहतास, भोजपुर, सिवान, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज और खगड़िया सहित कई जिलों में तेज हवाओं और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
मध्य प्रदेश में तेज हवाओं की चेतावनी जारी
मध्य प्रदेश में कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से मानसून सक्रिय बना रहेगा। इंदौर, भोपाल, दमोह, मंडला, नरसिंहपुर, हर्दा, रायसेन, शहडोल, उमरिया, धार और ग्वालियर सहित कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है। लगातार बारिश के चलते कई स्थानों पर बाढ़ जैसे हालात बनने और नदी-नालों के उफान पर आने की आशंका है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 11 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पंजाब में भारी बारिश
पंजाब में भी 11 और 12 जुलाई को मानसून का असर बना रहेगा। अमृतसर, पटियाला, बठिंडा, जालंधर, गुरदासपुर, होशियारपुर, संगरूर और फाजिल्का में भारी बारिश के साथ 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक की तेज हवाएं चल सकती हैं।
पहाड़ों में बढ़ा भूस्खलन का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में सबसे अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है। उत्तराखंड के नैनीताल, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और हरिद्वार में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। वहीं हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, बिलासपुर और सोलन में भी भारी बारिश की संभावना है, जिससे कई पहाड़ी मार्ग प्रभावित हो सकते हैं।

