Today weather 12 May 2026: देशभर में मौसम बार-बार करवट बदल रहा है। उत्तर, पूर्व और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की गतिविधियां तेज हो गई हैं। तो वहीं पश्चिमी और मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। IMD ने कई राज्यों के लिए आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।
उत्तर भारत में आंधी-बारिश का असर
पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में मौसम लगातार करवट ले रहा है। दिल्ली में धूल भरी आंधी, हल्की बारिश और गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं और बिजली चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
ये भी पढ़ें- आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा? जानें 12 राशियों का राशिफल
बात पहाड़ी राज्यों की करें तो कहीं-कहीं ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात की संभावना भी बनी हुई है। वहीं उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ तेज हवाएं भी चल सकती हैं। हालांकि राजस्थान के पश्चिमी जिलों में लू का प्रभाव अभी भी बरकरार रहने की आशंका जताई गई है।
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश का अलर्ट
पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा और सिक्किम में मौसम विभाग ने गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इन क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। पूर्वोत्तर राज्यों असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम और मध्य भारत में गर्मी का प्रकोप
गुजरात, पश्चिम राजस्थान और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का असर बना हुआ है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया है। मुंबई और गोवा में उमस भरी गर्मी महसूस की जा रही है, हालांकि कुछ इलाकों में बादल छाए रहने से तापमान में मामूली राहत मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 12 मई 2026
दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेज
दक्षिण भारत में प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो गई हैं। तमिलनाडु, केरल, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और पुडुचेरी में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना है। हैदराबाद और बेंगलुरु में भी तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...