Site icon Dainik Savera Times

कहीं आंधी-ओले, तो कहीं लू का कहर, जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Today weather 13 May 2026

Today weather 13 May 2026

Today weather 13 May 2026: देशभर में आज कई तरह के मौसम देखने को मिल सकते है। एक तरफ उत्तर और उत्तर-पूर्वी राज्यों में तेज बारिश, आंधी और ओलावृष्टि की आशंका है, तो दूसरी तरफ पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी भारत भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहेगा। भारत मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर देश के अलग-अलग हिस्सों में साफ-साफ दिखाई देगा।

उत्तर भारत में गरज-चमक और ओलावृष्टि
उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। उत्तराखंड में तेज आंधी के साथ ओले गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश और बर्फबारी का अनुमान लगाया गया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर में भी तेज हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ेगी गर्मी
दिल्ली-NCR में 13 मई को आंशिक बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। दिन का अधिकतम तापमान करीब 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़ें- ग्रहों की अनुकूलता से आज का दिन इन राशियों के लिए खुशियों भरा! जानें अन्य राशियों का हाल

उत्तर-पूर्व में भारी बारिश
असम और मेघालय में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और पश्चिम बंगाल में भी तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

राजस्थान और गुजरात में लू
पश्चिमी भारत में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश में लू से लेकर गंभीर लू की स्थिति बनने की आशंका है। दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्म रातों का सामना करना पड़ सकता है। कई इलाकों में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा।

पूर्वी और मध्य भारत
बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा और पूर्वी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं तेज हवाओं और बिजली के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में भी मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ क्षेत्रों में गर्मी और लू का असर बरकरार रह सकता है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 13 मई 2026

दक्षिण भारत में गर्मी और बारिश
दक्षिण भारत में उमस भरी गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है।

Exit mobile version