Site icon Dainik Savera Times

Today weather 13 Oct 2026: गुलाबी ठंड की शुरुआत! दिल्ली-UP से MP-राजस्थान तक बदलेगा मौसम; 60 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Today weather 13 Oct 2026

Today weather 13 Oct 2026

Todays weather 13 Oct 2026: मानसून की विदाई के बाद जहां उत्तर भारत में गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है, वहीं कई राज्यों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हवाले से जारी जानकारी के मुताबिक, 13 अक्टूबर को देश के कई हिस्सों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

इन राज्यों में बारिश की संभावना
दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, उत्तराखंड, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु, केरल, तेलंगाना, पंजाब, हरियाणा, मेघालय, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, त्रिपुरा, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम और नगालैंड में मौसम खराब रह सकता है।

ये भी पढ़ें- OBC-दलित प्रतिनिधित्व पर फोकस, राष्ट्रपति मुर्मू ने बड़े फेरबदल में छह राज्यपालों की नियुक्ति की

 

दिल्ली में बारिश के साथ तेज आंधी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 13 अक्टूबर को तेज बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, इस दौरान हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में मौसम लेगा करवट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। प्रयागराज, सोनभद्र, गोरखपुर, गोंडा, मथुरा, मेरठ, फिरोजाबाद, आगरा और कानपुर में मौसम बदल सकता है।

बिहार में इन जिलों के लिए बारिश की चेतावनी
बिहार के दरभंगा, मुंगेर, अररिया, सारण, वैशाली, सिवान, गया और भागलपुर में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में हवा की गति 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

ये भी पढ़ें- INDIA ब्लॉक की याचिका पर मंगलवार को नहीं होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट की रजिस्ट्री ने बताईं 14 खामियां

 

मध्य प्रदेश में तेज हवाएं
मध्य प्रदेश में मौसम का असर कई शहरों में देखने को मिल सकता है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, जबलपुर, विदिशा और देवास में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।

राजस्थान के इन शहरों में आंधी का असर
राजस्थान में भी 13 अक्टूबर को मौसम में बदलाव के संकेत हैं। उदयपुर, कोटा, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर और बूंदी में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।

 

Exit mobile version