Site icon Dainik Savera Times

सावधान! इन राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी, तेजी से आगे बढ़ा मानसून

Today weather 2 July 2026

Today weather 2 July 2026

Today weather 15 June 2026: भीषण गर्मी से जूझ रहे कई इलाकों के लिए राहत भरा समाचार सामने आया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत के अनेक राज्यों में आने वाले दिनों में मौसम सक्रिय रहने वाला है। विभाग ने कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पूर्वोत्तर राज्यों में अगले छह से सात दिनों तक अच्छी बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि लगातार बारिश के कारण कुछ इलाकों में जलभराव, यातायात प्रभावित होने और पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं।

मानसून ने पकड़ी रफ्तार
दक्षिण-पश्चिम मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक अगले चार से पांच दिनों में महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में मानसून पहुंच सकता है।

दिल्ली-NCR में मिलेगी गर्मी से राहत
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 15 से 17 जून के बीच मौसम सुहाना रह सकता है। आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश और गरज-चमक के आसार हैं। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 15 June 2026: किसकी किस्मत देगी साथ तो किसे सताएगी चिंता? पढ़ें आज का राशिफल

 

उत्तर प्रदेश में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को बारिश और गरज-चमक की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर, देवरिया, गोरखपुर, गोंडा, संतकबीरनगर, चंदौली, मिर्जापुर, बलिया, मऊ और सोनभद्र में बूंदाबांदी हो सकती है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मथुरा, आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, कानपुर और झांसी समेत आसपास के क्षेत्रों में भी मौसम बदलने की संभावना है। विभाग का अनुमान है कि 15 से 20 जून के बीच पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं वर्षा होगी, जबकि पूर्वी हिस्सों में 18 जून के बाद बारिश का दायरा बढ़ सकता है।

बिहार में तेज हवाओं के साथ बारिश 
बिहार में मानसून के आगमन से पहले मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण, सिवान, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक देखने को मिल सकती है।

राजस्थान में आंधी-तूफान का असर
राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में भी मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, कोटा, अलवर और श्रीगंगानगर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं।

उत्तराखंड में मौसम सामान्य
उत्तराखंड के नैनीताल, हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, पौड़ी, अल्मोड़ा और टिहरी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य बने रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 15 June 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

हिमाचल प्रदेश में बारिश
हिमाचल प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने 15 जून और 18 से 20 जून के बीच कई क्षेत्रों में गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

जम्मू-कश्मीर में भी बदलेगा मौसम
जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में भी मौसम बदलने की संभावना है। जम्मू, श्रीनगर, बारामूला, अनंतनाग, पुलवामा, उधमपुर और राजौरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश और गरज-चमक हो सकती है। 15 से 20 जून के बीच रुक-रुक कर वर्षा होने का अनुमान है।

 

Exit mobile version