Site icon Dainik Savera Times

Today weather 15 Oct 2026: सावधान! इन राज्यों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Today weather 15 Oct 2026

Today weather 15 Oct 2026

Today weather 15 Oct 2026: देश के कई राज्यों में हो रही भारी बारिश के कारण गुलाबी ठंड की शुरआत हो चुकी है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, 15 अक्टूबर को देश के 22 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का असर देखने को मिल सकता है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।

इन राज्यों में बिगड़ सकता है मौसम
मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु, कर्नाटक, तेलंगाना, केरल, असम और अरुणाचल प्रदेश में मौसम खराब हो सकता है।

दिल्ली में बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अक्टूबर को भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 15 Oct 2026: आज का दिन इन राशियों के लिए मुश्किलों भरा, जानें सभी 12 राशियों का हल

UP के इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। कानपुर, प्रयागराज, बाराबंकी, गोरखपुर, गाजियाबाद, बिजनौर, अयोध्या, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ और आगरा-मथुरा क्षेत्र में मौसम खराब हो सकता है।

बिहार में भारी बारिश
बिहार के कई जिलों में भी मौसम विभाग ने भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया है। मधुबनी, दरभंगा, कटिहार, किशनगंज, सहरसा, पूर्णिया, खगड़िया, सुपौल, समस्तीपुर, वैशाली, सारण, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, नालंदा, औरंगाबाद, रोहतास और गया में खराब मौसम की आशंका है।

मध्य प्रदेश में तेज हवाओं का अलर्ट
मध्य प्रदेश के कई जिलों में 15 अक्टूबर को भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी दी गई है। भोपाल, देवास, उमरिया, सतना, इंदौर, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सीधी, श्योपुर और मुरैना में मौसम बिगड़ने की संभावना है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 15 Oct 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अनुमान
राजस्थान में भी 15 अक्टूबर को कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है। उदयपुर, बीकानेर, बारां, कोटा, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, पाली, टोंक, अलवर, सीकर, जयपुर और श्रीगंगानगर में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ तेज हवाएं
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर, सिरमौर, बिलासपुर, चंबा, सोलन, ऊना, कुल्लू और मंडी में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

वहीं उत्तराखंड के कई जिलों में भी भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। उधमसिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और ऋषिकेश में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इन इलाकों में हवा के झोंकों की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

Exit mobile version