Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश ही बारिश, कई राज्यों में वज्रपात की आशंका, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

July 16, 2025

कश्मीर से कन्याकुमारी तक बारिश ही बारिश, कई राज्यों में वज्रपात की आशंका, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल

Today Weather 16 जुलाई 2025 : सावन माह की शुरआत हो चुकी है और मानसून ने भी रफ्तार पकड़ ली है। कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है तो कहीं बारिश ने तबाही मचा रखी है। महाराष्ट्र में हो रही मूसलाधार बारिश से आम जन जीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने एक बार फिर हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में भारी बारिश पड़ने का अनुमान लगाया है। आज और कल के लिए IMD ने कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक आंधी बारिश का अनुमान लगाया है। आइए जानते है राज्यों में कैसा रहेगा मौसम:

उत्तर पश्चिम भारत का मौसम-
दिल्ली-NCR, पंजाब, हरियाणा उत्तर प्रदेश और राजस्थान में आज के लिए मौसम विभाग ने आंधी और भारी बारिश का अलर्ट घोषित किया है। इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात होने की भी आशंका जताई गई है। कई राज्यों में पिछले कई दिनों से बादल तो छाए है लेकिन बारिश का कोई पता नहीं है। इस कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है।

दक्षिण भारत-
मौसम विभाग ने कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें बेंगलुरु के लिए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी है। ऐसे में लोगों को सलाह दी जाती है कि वे जरुरत पड़ने पर ही घरों से बहार निकलें। ताकि किसी भी तरह की जान माल की हानि से बचा जा सके।

उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश-
IMD ने उत्तर पूर्वी राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है। पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और सिक्किम में ज्यादातर हिस्सो में आज बारिश पड़ने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में आफत-
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में कुदरत का कहर देखने को मिल रहा है। ख़ास कर हिमाचल में लैंडस्लाइड और बादल पहने की घटनाओं में कई लोगों की जान चली गई। मौसम विभाग ने आज के लिए उत्तराखंड में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल और बागेश्वर में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। हिमाचल में अगले कुछ घंटों में ही भारी बारिश होने का अनुमान है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें