Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 16 Sept 2026: विदाई से पहले मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 18 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

September 16, 2026

Today weather 16 Sept 2026: विदाई से पहले मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 18 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

Today weather 16 Sept 2026: मानसून की विदाई का समय नजदीक है, जाते-जाते मानसून ने देश के कई हिस्सों में एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, बुधवार यानी 16 सितंबर को दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई गई है।

किन राज्यों पर है मौसम की नजर?
मौसम विभाग के अनुसार बारिश और तेज हवाओं का असर कई राज्यों में देखने को मिल सकता है। अलर्ट वाले राज्यों में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल हैं।

दिल्ली-यूपी में बारिश के साथ तेज हवाएं
राजधानी दिल्ली में आज मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 16 Sept 2026: सिंह और कुंभ राशि वाले सावधान! विरोधी रहेंगे हावी, जानें अन्य राशियों का हाल

 

वहीं उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भी बारिश और आंधी का असर दिखाई दे सकता है। मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, लखनऊ, प्रयागराज, गोरखपुर, झांसी और सहारनपुर समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने का अनुमान है।

बिहार और झारखंड में भी मौसम बिगड़ने के आसार
बिहार के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। पटना, गया, बक्सर, रोहतास, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, पूर्णिया, किशनगंज और भागलपुर समेत कई इलाकों में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

बात झारखंड की करें तो यहां भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। रांची, बोकारो, धनबाद, जमशेदपुर, हजारीबाग और देवघर समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

पहाड़ी राज्यों में बढ़ी सतर्कता की जरूरत
उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। उत्तराखंड में नैनीताल, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, चमोली, रुद्रप्रयाग और देहरादून समेत कई क्षेत्रों में बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 16 Sept 2026

हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, मंडी और चंबा जैसे इलाकों में मौसम खराब रहने का अनुमान है। वहीं जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, जम्मू, बारामूला, पुंछ और राजौरी में भी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है।

छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात में भी असर
छत्तीसगढ़ में रायपुर, बिलासपुर, बस्तर, दुर्ग और महासमुंद समेत कई इलाकों में तेज बारिश के साथ आंधी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा महाराष्ट्र और गुजरात के कई हिस्सों में भी बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें