Site icon Dainik Savera Times

Today weather 18 May 2026: उत्तर भारत में सताएगी गर्मी, 43 डिग्री से ऊपर होगा तापमान! तो वहीं 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट

26 May Punjab weather Update

26 May Punjab weather Update

Today weather 18 May 2026: देश में मौसम स्थिर होने का नाम नहीं ले रहा है। एक ओर जहां उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी तथा लू की चपेट में आने वाले हैं, वहीं दूसरी ओर पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी।

NCR में बढ़ेगी तपिश
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में अब गर्मी का असर और अधिक तीखा हो सकता है। 18 मई यानी आज अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना जताई गई है, जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है। इस क्षेत्र में दिन के समय तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे गर्मी और अधिक परेशान करेगी।

उत्तर भारत में भीषण लू की चेतावनी
मौसम विभाग की ओर से उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में गंभीर हीटवेव की आशंका जताई गई है। राजस्थान में 22 मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है। उत्तर प्रदेश में भी 19 से 22 मई के बीच गंभीर लू का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी तेज गर्मी का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें- मेष-सिंह समेत इन 4 राशियों के लिए आज का दिन खुशियों भरा, धनलाभ के साथ-साथ तरक्की भी

 

15 राज्यों में बारिश और तूफान का अलर्ट
भीषण गर्मी के बीच देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है। IMD ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब समेत 15 राज्यों में भारी बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट भी जारी किया है।

पूर्वोत्तर में भारी बारिश की संभावना
पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में मौसम का अलग ही मिजाज देखने को मिल रहा है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज हवाओं के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश में 22 मई तक भारी वर्षा की संभावना है। वहीं असम और मेघालय के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

दक्षिण भारत में तेज हवाएं 
केरल और लक्षद्वीप में बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कर्नाटक में भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान तेज आंधी चलने की चेतावनी भी दी गई है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 18 मई 2026

पूर्वी भारत में भी बदलेगा मौसम
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान है। झारखंड में तेज आंधी चलने का भी अनुमान है।

Exit mobile version