Site icon Dainik Savera Times

देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, 18 राज्यों में मौसम विभाग की चेतावनी

Today weather 19 Aug 2026

Today weather 19 Aug 2026

Today weather 19 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। मौसम विभाग ने 19 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और गरज-चमक की चेतावनी जारी की है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 अगस्त को भारी बारिश की चेतावनी है। राजधानी में अधिकतम तापमान करीब 33 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

यूपी और बिहार में तेज बारिश-आंधी
उत्तर प्रदेश के मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, गोंडा और देवरिया समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 19 Aug 2026: इन 4 राशियों के लिए आज का दिन बेहद शुभ, जानें किसकी बढ़ेगी परेशानी

 

वहीं बिहार में भी स्थिति चिंताजनक है। गया, पटना, रोहतास, कैमूर, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय सहित कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। यहां हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

पहाड़ों पर बारिश 
उत्तराखंड में देहरादून, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश और चंपावत में भारी बारिश तथा तेज हवाओं की चेतावनी है। हिमाचल प्रदेश के मंडी, चंबा, शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, किन्नौर और बिलासपुर में भी तेज बारिश और आंधी की संभावना है।

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग, उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन और किश्तवाड़ में भी तेज बारिश और हवाओं का अलर्ट है। यहां हवा की रफ्तार 60-65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 19 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी मौसम बिगड़ेगा
पंजाब के अमृतसर, होशियारपुर, लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, बठिंडा, मोगा, जालंधर, तरन तारन और मुक्तसर में मध्यम से भारी बारिश के साथ 50-55 किलोमीटर प्रति घंटे की हवाएं चलने की संभावना है।

राजस्थान में उदयपुर, कोटा, जयपुर, नागौर, अलवर, चूरू, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर और अजमेर में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट है। मध्य प्रदेश के विदिशा, सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, बालाघाट, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर और देवास में भी मौसम खराब रहने की संभावना है।

Exit mobile version