Site icon Dainik Savera Times

भीषण गर्मी के बीच जारी हुआ बारिश और तूफान का अलर्ट, जद में आएंगे ये राज्य

Today weather 19 May 2026

Today weather 19 May 2026

Today weather 19 May 2026: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। इसी बीच मौसम विभाग की ओर से राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 19 मई यानी आज देश के कई हिस्सों में मौसम अचानक करवट बदल सकता है। विभाग ने उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों तक तेज बारिश, आंधी और तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।

चक्रवाती सिस्टम से भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश और बिहार के आसपास एक ऊपरी चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से बिहार, झारखंड और पूर्वी यूपी में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं आंध्र प्रदेश के पास भी एक नया चक्रवाती सिस्टम बन रहा है, जिससे दक्षिण भारत के कई हिस्सों में मौसम खराब हो सकता है।

दिल्ली-NCR में बारिश की संभावना
राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है। हालांकि गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। IMD के अनुसार दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

ये भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल की कीमतों में एक बार फिर इजाफा, अब इतने बढ़े दाम

 

यूपी के कई जिलों में बदलेगा मौसम
उत्तर प्रदेश के वाराणसी, गोरखपुर, आगरा, मथुरा, मेरठ, अलीगढ़, रायबरेली, कानपुर, देवरिया और मऊ समेत कई जिलों में हल्की बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने कुछ इलाकों में बिजली गिरने की भी चेतावनी जारी की है।

बिहार में भारी बारिश
बिहार के समस्तीपुर, पूर्णिया, गया, दरभंगा, सुपौल, कटिहार, भागलपुर, अररिया और मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी राज्यों में मौसम का कहर
उत्तराखंड के हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की संभावना जताई गई है। वहीं बात हिमाचल प्रदेश की करें तो यहां शिमला, कुल्लू, कांगड़ा, सोलन और किन्नौर में भी मौसम खराब रह सकता है।

इन राज्यों में जारी रहेगा हीटवेव का असर
पंजाब, राजस्थान और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर आगे भी जारी रहेगा। पंजाब के अमृतसर, जालंधर, पटियाला, बठिंडा और संगरूर में भी गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ाएंगी। मौसम विभाग का अनुमान है कि 22 मई के बाद इन इलाकों में हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today rashifal 19 May 2026: आज मंगलवार के दिन किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, जानें 12 राशियों का राशिफल

 

राजस्थान के जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, जोधपुर और जैसलमेर में लू चलने की संभावना है। जयपुर में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मध्य प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, रीवा और सतना में भी गर्म हवाओं का असर बना रहेगा।

इन राज्यों में भी बारिश और बिजली गिरने का खतरा
महाराष्ट्र, असम, ओडिशा, त्रिपुरा, नागालैंड, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु द्वीप समूह में भी भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

Exit mobile version