Today weather 2 Sept 2026: देशभर में मानसून अभी भी सक्रिय बना हुआ है और कई राज्यों में आज मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 सितंबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड समेत 21 राज्यों में भारी बारिश, तेज आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में आंधी-बारिश का अलर्ट
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को देर शाम तक तेज आंधी और बारिश होने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति करीब 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
पंजाब और हरियाणा में भी मौसम बिगड़ेगा
पंजाब में लुधियाना, फरीदकोट, फिरोजपुर, संगरूर, कपूरथला, चंडीगढ़, अमृतसर, होशियारपुर, गुरदासपुर, बठिंडा और बरनाला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 2 Sept 2026: इन तीन राशियों के लिए आज का दिन चुनौतियों भरा, जानें अन्य राशियों का हाल
वहीं हरियाणा के फरीदाबाद,रेवाड़ी, यमुनानगर, सिरसा, जींद, कैथल, रोहतक, भिवानी, हिसार, झज्जर, सोनीपत, गुरुग्राम, फतेहाबाद, पानीपत और पलवल में भी बारिश के साथ तेज हवाओं का अलर्ट है। यहां हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
यूपी के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज मौसम खराब रहने की संभावना है। मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, आजमगढ़, सोनभद्र, सिद्धार्थनगर, मुरादाबाद, कानपुर, रामपुर, मैनपुरी, महाराजगंज, मिर्जापुर, बलिया, देवरिया, बहराइच, कन्नौज, प्रयागराज, ललितपुर, सीतापुर, गोरखपुर और कुशीनगर में बारिश के साथ तेज आंधी का अलर्ट है।
बिहार में भारी बारिश
बिहार में भी मानसून के तेवर तल्ख रहने वाले हैं। सिवान, पटना, बक्सर, रोहतास, कैमूर, पूर्णिया, गया, जहानाबाद, भागलपुर, कटिहार, समस्तीपुर, दरभंगा, सहरसा, बांका, मधुबनी, सुपौल, मुंगेर और जमुई समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।
पहाड़ों पर बारिश के साथ लैंडस्लाइड का खतरा
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़, नैनीताल, उत्तरकाशी, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, ऋषिकेश और बागेश्वर में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवाओं की गति करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने की संभावना है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 1 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
हिमाचल प्रदेश के चंबा, कुल्लू, शिमला, किन्नौर, कांगड़ा, सिरमौर, सोलन और मंडी में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण भूस्खलन का खतरा बढ़ सकता है।
जम्मू-कश्मीर के जम्मू, रियासी, राजौरी, पुंछ, पुलवामा, रामबन, कुलगाम और कुपवाड़ा में भी भारी बारिश और तूफान की संभावना है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी तेज बारिश की संभावना
राजस्थान के झुंझुनू, बूंदी, दौसा, भरतपुर, भीलवाड़ा, टोंक, बारां, बाड़मेर, अलवर, करौली, उदयपुर, झालावाड़, जैसलमेर, सवाई माधोपुर और जयपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।
बात मध्य प्रदेश की करें तो यहाँ कटनी, विदिशा, मंडला, खंडवा, बैतूल, नरसिंहपुर, इंदौर, सिवनी, दमोह, खरगोन, सागर, छिंदवाड़ा और सीधी में भी भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है।
इन राज्यों में भी बारिश-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग ने उत्तर और मध्य भारत के अलावा पश्चिम बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में भी भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है।

