Today weather 20 July 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून पूरी सक्रियता के साथ बना हुआ है, जिसके चलते लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन पर व्यापक असर डाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 25 जुलाई तक का ताजा मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए उत्तर भारत, पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। वहीं, पश्चिम-मध्य और दक्षिण भारत के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश की तीव्रता अपेक्षाकृत कम रहने का अनुमान है।
उत्तर भारत में बारिश का प्रकोप जारी
IMD के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले कुछ दिनों तक लगातार बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। उत्तराखंड में 20 जुलाई, हिमाचल प्रदेश में 20 और 21 जुलाई तथा जम्मू-कश्मीर में 20 से 22 जुलाई के बीच कई स्थानों पर अत्यधिक वर्षा होने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर में हाल के दिनों में भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं ने कई इलाकों में नुकसान पहुंचाया है। वहीं, उत्तराखंड में खराब मौसम की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने 20 जुलाई को स्कूल बंद रखने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ें- सिंह और धनु राशि वालों के पक्ष में ग्रहों की चाल, बन रहा धन प्राप्ति का योग, पढ़ें दैनिक राशिफल
दिल्ली समेत मैदानी राज्यों में भी तेज बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 20 से 23 जुलाई के बीच तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 24 जुलाई तक अच्छी वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पूर्वी राजस्थान में 23 से 25 जुलाई के बीच बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान है।पंजाब
मौसम विभाग ने कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी जारी की है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भी भारी वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 20 July 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में सात दिन तक सक्रिय रहेगा मानसून
बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और सिक्किम में अगले सात दिनों तक बारिश जारी रहने के संकेत हैं। पश्चिम बंगाल, सिक्किम और मेघालय के कुछ इलाकों में बहुत भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। इसके अलावा असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी लगातार बारिश का पूर्वानुमान है।

