Site icon Dainik Savera Times

Today weather 22 Aug 2026: 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Today weather 22 Aug 2026

Today weather 22 Aug 2026

Today weather 22 Aug 2026: देश के कई राज्यों में मॉनसून ने एक बार फिर करवट ली है। मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक शनिवार, 22 अगस्त को उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत 17 राज्यों में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में तेज हवाओं की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

दिल्ली में शाम को बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी में 22 अगस्त की शाम हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली में दिन का अधिकतम तापमान करीब 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

यूपी के कई जिलों में बारिश और आंधी
उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। नोएडा, अलीगढ़, मेरठ, आगरा, मथुरा, कानपुर, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, प्रयागराज, सोनभद्र, कौशांबी, मिर्जापुर, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बिजनौर, बदायूं, सिद्धार्थ नगर, हरदोई, ज्योतिबाफुले नगर, देवरिया और गोरखपुर समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 22 Aug 2026: कैसा रहेगा आज शनिवार का दिन? पढ़ें दैनिक राशिफल

 

बिहार में 60 किमी प्रति घंटे तक हवा
बिहार के गया, जहानाबाद, रोहतास, कैमूर, पूर्वी चंपारण, पटना, गोपालगंज, भोजपुर, बक्सर, सारण, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, पूर्णिया, सहरसा, कटिहार, किशनगंज, खगड़िया और बेगूसराय में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है।

झारखंड में भी बिगड़ेगा मौसम
झारखंड के रांची, हजारीबाग, रामगढ़, चतरा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, जमशेदपुर, पलामू, दुमका, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवाओं की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

पहाड़ों पर बारिश के साथ बढ़ेगा खतरा
उत्तराखंड के नैनीताल, बागेश्वर, देहरादून, पिथौरागढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, चंपावत, रुद्रप्रयाग और अल्मोड़ा में भारी बारिश और तेज हवाओं की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

हिमाचल प्रदेश में शिमला, कुल्लू, ऊना, सिरमौर, सोलन, मंडी, किन्नौर, बिलासपुर और चंबा में बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। हवा की रफ्तार 65 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की चेतावनी है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 22 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, डोडा, कठुआ, जम्मू, राजौरी, रामबन, किश्तवाड़ और अनंतनाग में तेज बारिश और आंधी की संभावना है। यहां 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के झोंके चल सकते हैं।

पंजाब और राजस्थान में भी बारिश-आंधी का अलर्ट
पंजाब के लुधियाना, पठानकोट, कपूरथला, अमृतसर, होशियारपुर, बठिंडा, मोगा, जालंधर, तरन तारन और मुक्तसर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी है। इस दौरान 50 से 55 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

राजस्थान में कोटा, अलवर, चूरू, जयपुर, नागौर, बूंदी, जोधपुर, भरतपुर, अजमेर, बीकानेर और उदयपुर में मध्यम से भारी बारिश के साथ आंधी की संभावना है। तेज हवाओं की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।

मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं के साथ बारिश
मध्य प्रदेश के सागर, छतरपुर, इंदौर, छिंदवाड़ा, सिवनी, शहडोल, रायसेन, उज्जैन, शाजापुर, बालाघाट और देवास में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है।

इन राज्यों में भी मौसम रहेगा सक्रिय
22 अगस्त को यूपी, बिहार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और असम में भारी बारिश तथा आंधी की चेतावनी दी गई है।

 

 

Exit mobile version