Site icon Dainik Savera Times

Today weather 22 Sept 2026: 18 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली से यूपी तक कैसा रहेगा मौसम

Today weather 22 Sept 2026

Today weather 22 Sept 2026

Today weather 22 Sept 2026: मॉनसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता नजर आ रहा है। कहीं तेज धूप और उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही है, तो कई राज्यों में बारिश का सिलसिला जारी है। बंगाल की खाड़ी में बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों के दौरान और प्रभावी हो सकता है। इसके चलते पूर्वी और मध्य भारत के कई हिस्सों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 22 सितंबर को करीब 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में हल्की से लेकर बहुत भारी बारिश हो सकती है। खास तौर पर पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड और छत्तीसगढ़ में मौसम पर निम्न दबाव क्षेत्र का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार कम, बढ़ेगी गर्मी और उमस
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में मंगलवार को मौसम साफ रहने का अनुमान है। दिन के समय तेज धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है। फिलहाल बारिश की संभावना कम है।

ये भी पढ़ें- Today horoscope 22 Sept 2026: आज मंगलवार के दिन किन राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पड़ें दैनिक राशिफल

 

यूपी में मौसम रहेगा शुष्क, बिहार में हल्की बारिश संभव
उत्तर प्रदेश में मॉनसून की गतिविधियां कमजोर पड़ती दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। राज्य में फिलहाल बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

बिहार में भी बारिश का दौर फिलहाल कमजोर है। राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज आंधी, हवाओं या भारी बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है।

पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भारी बारिश का खतरा
बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण पश्चिम बंगाल और ओडिशा के कई हिस्सों में बारिश तेज हो सकती है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना, पूर्व मेदिनीपुर, पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के पहाड़ी और उत्तरी जिलों दार्जिलिंग, कालिम्पोंग, अलीपुरद्वार, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी भारी बारिश की संभावना है।

वहीं ओडिशा में भी कई इलाकों में व्यापक बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 23 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 22 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी सक्रिय रहेगा बारिश का दौर
निम्न दबाव क्षेत्र का असर छत्तीसगढ़ और झारखंड में भी देखने को मिल सकता है। दोनों राज्यों में कई स्थानों पर बारिश का अनुमान है। कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता बढ़ने की भी संभावना बनी हुई है।

इन राज्यों में भी बारिश की संभावना

भारी बारिश:
ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, गोवा, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल

मध्यम बारिश:
महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना

हल्की बारिश:
बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, लक्षद्वीप और उत्तर प्रदेश

 

 

Exit mobile version