Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Today weather 23 Aug 2026: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक भारी बारिश की चेतावनी, ये राज्य रहें सतर्क

August 23, 2026

Today weather 23 Aug 2026: दिल्ली-NCR से पहाड़ों तक भारी बारिश की चेतावनी, ये राज्य रहें सतर्क

Today weather 23 Aug 2026: देश के कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार को उत्तर भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान और पहाड़ी राज्यों में मौसम को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।

दिल्ली-NCR में बारिश और तेज हवाओं का अनुमान
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रविवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ बारिश और गरज-चमक देखने को मिल सकती है। दिल्ली-हरियाणा क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें- Today’s horoscope 23 Aug 2026: आज एकादशी के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें अन्य राशियों का हाल

 

पूर्वी यूपी में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में रविवार को मौसम करवट ले सकता है। खासकर पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है। मुजफ्फरनगर, गौतमबुद्ध नगर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, अलीगढ़, आगरा, रायबरेली, मथुरा, कानपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, प्रतापगढ़, जौनपुर, गोरखपुर, बदायूं, आजमगढ़, इटावा, जालौन, ललितपुर और प्रयागराज समेत कई इलाकों में बारिश के साथ आंधी-तूफान जैसी स्थिति बन सकती है।

बिहार और झारखंड में भी बदलेगा मौसम
बिहार के कई हिस्सों में रविवार को बारिश और गरज-चमक का दौर देखने को मिल सकता है। पटना, गया, बक्सर, भोजपुर, सिवान, सारण, रोहतास, कैमूर, जहानाबाद, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, भागलपुर, मुंगेर, बेगूसराय और लखीसराय समेत कई जिलों में बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 23 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

वहीं झारखंड में भी 23 और 24 अगस्त को मौसम खराब रहने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर में संभावित निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में आने वाले दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

Today weather 23 Aug 2026उत्तराखंड में 23 से 28 अगस्त के बीच बारिश की गतिविधियां बनी रहने का अनुमान है। पिथौरागढ़, चमोली, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा और हरिद्वार समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें