Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम का मिजाज, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में बारिश का दौर

September 23, 2026

मानसून की विदाई के बीच बदला मौसम का मिजाज, 13 राज्यों में बारिश का अलर्ट; यूपी-बिहार में बारिश का दौर

Today weather 23 Sept 2026: देश के कई हिस्सों में मानसून की विदाई की परिस्थितियां बनने लगी हैं। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए अनुकूल परिस्थितियां बन सकती हैं। हालांकि, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब इस दौरान मौसम का मिजाज बदल सकता है। इसके अगले 12 घंटों में डीप डिप्रेशन में तब्दील होने की संभावना जताई गई है।

इसके प्रभाव से देश के कई राज्यों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है। IMD ने बुधवार को 13 राज्यों में हल्की से भारी बारिश की संभावना जताई है।

इन राज्यों में आज बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज केरल, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, सिक्किम, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, असम और मेघालय में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से भारी बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 23 Sept 2026: गणेश उत्सव के आखिरी दिन किस राशि पर बरसेगी गणपति बप्पा की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

 

दिल्ली में साफ रहेगा आसमान
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में फिलहाल बारिश से राहत रहने की संभावना है। IMD के अनुसार, 23 और 24 सितंबर को आसमान साफ रह सकता है।

यूपी में 25 सितंबर से बढ़ेगा बारिश का दौर
उत्तर प्रदेश में 23 सितंबर को किसी बड़े बारिश अलर्ट की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम करवट ले सकता है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया, गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, सोनभद्र और भदोही में 25 से 27 सितंबर के बीच गरज-चमक के साथ व्यापक बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 26-27 सितंबर और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 25 तथा 27 सितंबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। 26 सितंबर को पूर्वी यूपी में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है।

बिहार में 24-25 सितंबर को बढ़ सकती है बारिश
बिहार में 23 सितंबर को हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। फिलहाल राज्य के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि, 24 और 25 सितंबर को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें- Hukamnama 23 Sept 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी

 

झारखंड में 27 सितंबर तक बारिश के आसार
झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदला हुआ रह सकता है। IMD ने 23 से 27 सितंबर के बीच बारिश की संभावना जताई है। 23 सितंबर और 25-26 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

ओडिशा में भारी बारिश का अलर्ट
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसम प्रणाली का सबसे अधिक असर ओडिशा समेत आसपास के क्षेत्रों में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने 23 और 24 सितंबर को ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी दी है। इस दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।

मध्य प्रदेश में भी बारिश बढ़ाएगी परेशानी
मध्य प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। IMD के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश में 25-26 सितंबर को बारिश हो सकती है, जबकि 26 सितंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश में बहुत भारी बारिश की संभावना है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें