Today Weather 26 Aug 2026: देश के कई हिस्सों में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 26 अगस्त को उत्तर भारत से लेकर पूर्वोत्तर और पश्चिमी-दक्षिणी हिस्सों तक कई राज्यों में बारिश, आंधी और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर समेत कुल 19 राज्यों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
दिल्ली में बारिश के साथ आंधी
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 26 अगस्त को मध्यम बारिश के साथ आंधी का अलर्ट है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
यूपी में कई जिलों पर बारिश और आंधी का साया
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मेरठ, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, आगरा, इटावा, सीतापुर, औरैया, कानपुर, बिजनौर, मैनपुरी, हरदोई, झांसी, प्रयागराज, गोरखपुर और देवरिया समेत कई इलाकों में मौसम बिगड़ सकता है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 26 Aug 2026: आज किस राशि की चमकेगी किस्मत? पढ़ें दैनिक राशिफल
बिहार में 70 KM/H तक पहुंच सकती है हवा
बिहार में मौसम विभाग ने तेज बारिश और आंधी की प्रबल संभावना जताई है। मधेपुरा, गोपालगंज, पटना, गया, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, बेगूसराय और खगड़िया में मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है।
पंजाब में 26-27 अगस्त तक बारिश का दौर
पंजाब में 26 और 27 अगस्त को कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। होशियारपुर, बरनाला, अमृतसर, पठानकोट, बठिंडा, कपूरथला, लुधियाना, मोगा और फतेहगढ़ में मौसम खराब रह सकता है।
पहाड़ों पर भी मौसम रहेगा चुनौतीपूर्ण
उत्तराखंड में नैनीताल, चमोली, देहरादून, पिथौरागढ़, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग और बागेश्वर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। हवाएं 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।
ये भी पढ़ें- Today Hukamnama 26 Aug 2026: हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी
वहीं हिमाचल प्रदेश में चंबा, शिमला, मंडी, सिरमौर, सोलन, कांगड़ा, किन्नौर और ऊना में भारी बारिश के साथ तूफानी हवाओं का खतरा है। यहां हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
जम्मू-कश्मीर में भी अलर्ट
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर, कुलगाम, अनंतनाग, जम्मू, मुजफ्फराबाद, रामबन, किश्तवार, बारामूला और राजौरी में बारिश का येलो अलर्ट है। तेज हवाओं की गति 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है।
राजस्थान और मध्य प्रदेश में भी बारिश-आंधी का दौर
राजस्थान के सीकर, दौसा, झालावाड़, कोटा, अजमेर, टोंक, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर, बाड़मेर, करौली, जोधपुर और झुंझुनू में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट है। यहां करीब 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
बात मध्य प्रदेश की करें तो यहां छतरपुर, उमरिया, भिंड, कटनी, इंदौर, बालाघाट, रतलाम, झाबुआ, मंडला, सीधी, सिंगरौली और भोपाल समेत कई क्षेत्रों में बारिश और आंधी की संभावना है।

