Today Weather 27 Oct 2026: मौसम में बदलाव के साथ देश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाओं का दौर देखने को मिल सकता है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड का अहसास होने के बीच मौसम विभाग की चेतावनी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। 27 अक्टूबर को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में आंधी-बारिश की आशंका जताई गई है। कुछ इलाकों में हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
20 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट
मौसम संबंधी इस पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, झारखंड, असम, सिक्किम, तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक समेत देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम खराब होने की आशंका है।
दिल्ली में 27 अक्टूबर को बारिश के आसार
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 27 अक्टूबर को बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवा की गति लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 27 Oct 2026: आज मंगलवार के दिन किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल
उत्तराखंड के कई जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी
उत्तराखंड में भी मौसम करवट ले सकता है। बागेश्वर, हरिद्वार, पिथौरागढ़, चमोली, ऋषिकेश, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और अल्मोड़ा में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
उत्तर प्रदेश में कई जिलों में झमाझम बारिश की संभावना
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने का अनुमान है। प्रयागराज, गोरखपुर, देवरिया, गाजीपुर, इटावा, कानपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा, ललितपुर, झांसी, हमीरपुर, गौतमबुद्ध नगर, आगरा, मथुरा, मुजफ्फरनगर, शामली, मुरादाबाद, मेरठ और गाजियाबाद सहित विभिन्न इलाकों में मौसम प्रभावित हो सकता है।
बिहार में 70 किमी/घंटा तक पहुंच सकती है हवा की रफ्तार
बिहार के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी को लेकर चेतावनी दी गई है। मुंगेर, कटिहार, अररिया, पूर्णिया, सुपौल, खगड़िया, भागलपुर, सहरसा, किशनगंज, समस्तीपुर, वैशाली, गोपालगंज, बक्सर, भोजपुर, मधुबनी, दरभंगा, गया, सिवान, पटना, लखीसराय और बेगूसराय में खराब मौसम की आशंका जताई गई है।
ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 27 Oct 2026
मध्य प्रदेश में भी बारिश
मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और तेज हवाएं परेशानी बढ़ा सकती हैं। खंडवा, बैतूल, भोपाल, सीधी, मंडला, खरगोन, नर्मदापुरम, इंदौर, सागर, धार, हरदा, देवास, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, दमोह और विदिशा सहित कई इलाकों में खराब मौसम की संभावना बताई गई है।
राजस्थान के इन शहरों में बदल सकता है मौसम
राजस्थान के भीलवाड़ा, भरतपुर, अजमेर, चूरू, अलवर, जालौर, जैसलमेर, कोटा, जयपुर, बीकानेर, उदयपुर, बाड़मेर, झालावाड़, बारां और करौली में आंधी-तूफान के साथ बारिश की आशंका जताई गई है।

