Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

मौसम: दिल्ली से यूपी तक बढ़ेगा तापमान, पहाड़ी इलाकों में बारिश की चेतावनी, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

February 28, 2026

मौसम: दिल्ली से यूपी तक बढ़ेगा तापमान, पहाड़ी इलाकों में बारिश की चेतावनी, जानें आपके इलाके में कैसा रहेगा मौसम?

Today Weather 28 Feb 2026: फरवरी का महीना अब आखिरी पड़ाव पर है और जाते-जाते यह अपने साथ हल्की गुलाबी ठंड को भी समेटता दिख रहा है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों से लेकर पश्चिम के शुष्क क्षेत्रों तक धूप के तेवर तेज हो चुके हैं। सुबह-शाम हल्की ठंडक जरूर महसूस हो रही है, लेकिन दोपहर की गर्माहट ने साफ संकेत दे दिया है कि इस बार गर्मी समय से पहले दस्तक दे रही है।

दिल्ली में साफ आसमान, दोपहर में चुभेगी धूप
राजधानी दिल्ली में आज आसमान साफ रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक सुबह हल्की धुंध रह सकती है, लेकिन दिन चढ़ते ही मौसम साफ हो जाएगा। न्यूनतम तापमान 13 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौसम में तेजी से आ रहे बदलाव के बीच लोगों ने हल्के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें- आज का राशिफल: इन 3 राशियों के लिए आज का दिन शुभ! धन प्राप्ति के साथ-साथ सफलता भी

 

उत्तर प्रदेश और बिहार में बढ़ रहा तापमान
उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार जा चुका है, जो मार्च की गर्म शुरुआत की ओर इशारा कर रहा है। बिहार में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। आसमान साफ रहने से धूप तेज हो रही है। कैमूर में हाल ही में पारा 33 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो इस समय के औसत तापमान से अधिक है।

राजस्थान और उत्तर-पश्चिम भारत में गर्मी का असर
राजस्थान में अगले एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। मार्च के पहले सप्ताह में दिन और रात दोनों के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विभाग का अनुमान है कि उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री ऊपर बना रहेगा।

पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना
पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 3 और 4 मार्च को जम्मू-कश्मीर और हिमालयी क्षेत्रों में हल्की बारिश या बर्फबारी हो सकती है। हालांकि, इसका असर मैदानी इलाकों की बढ़ती गर्मी पर सीमित ही रहेगा।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 28 फरवरी 2026

 

पश्चिम और मध्य भारत का हाल
महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों में तापमान 3 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुजरात में 4 और 5 मार्च को गर्म और उमस भरा मौसम रहने की संभावना है, जहां पारा 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जा सकता है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अगले छह दिनों के दौरान तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ने के संकेत हैं।

पूर्वोत्तर और दक्षिण में बारिश के आसार
अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। केरल में भी छिटपुट वर्षा की संभावना जताई गई है। सिक्किम और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में 1 मार्च तक हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें