Site icon Dainik Savera Times

Today weather 29 May 2026: अलर्ट पर उत्तर भारत, 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, कई राज्यों में चेतावनी जारी

Today weather 11 june 2026

Today weather 11 june 2026

Today weather 29 May 2026: भीषण गर्मी की मार झेल रहे उत्तर भारत में अब मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुए मौसम सिस्टम और अलग-अलग साइक्लोनिक परिसंचरण के प्रभाव से देश के कई हिस्सों में तेज आंधी, बारिश और बिजली गिरने की आशंका बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों को बेहद अहम बताया है।

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में तेज हवाओं और बारिश का दौर शुरू हो सकता है। कई इलाकों में हवा की रफ्तार 70 से 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। IMD ने 15 से ज्यादा राज्यों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में बिजली गिरने और बड़े ओले पड़ने की भी संभावना है।

दिल्ली-NCR में बदलेगा मौसम
दिल्ली-NCR में मौसम अचानक बदल सकता है। तेज आंधी और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। कई इलाकों में हवा की गति 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

ये भी पढ़ें- Today’s Horoscope 29 May 2026: कन्या और वृश्चिक राशि वाले रहे सावधान! धनहानि के साथ-साथ तनाव भरा रहेगा आज का दिन

 

उत्तर प्रदेश में तूफान का अलर्ट
उत्तर प्रदेश में मौसम के अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। कानपुर, अयोध्या, झांसी, सहारनपुर, अलीगढ़, कुशीनगर और बहराइच समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज तूफान की चेतावनी जारी की गई है। यहां हवाएं 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं।

पंजाब, हरियाणा में भी असर
पंजाब और हरियाणा में धूल भरी आंधी और बारिश का खतरा बना हुआ है। चंडीगढ़, अमृतसर, लुधियाना, पटियाला, अंबाला और करनाल में तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पहाड़ों में खराब रहेगा मौसम
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, कुल्लू, मनाली, देहरादून, नैनीताल और चमोली में अगले दो दिनों तक मौसम खराब रह सकता है।

ये भी पढ़ें- हुक्मनामा श्री हरमंदिर साहिब जी 29 मई 2026

पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश
मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में जलभराव और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

दक्षिण में मानसून दे सकता है दस्तक
दक्षिण भारत में भी मानसून की गतिविधियां तेज हो गई हैं। केरल और तमिलनाडु में भारी बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही केरल में दस्तक दे सकता है।

 

Exit mobile version